Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: तेज रफ़्तार यात्री बस पलटी, 6 की मौत, कई घायल, VIDEO

जशपुर। करडेगा से कुनकुरी जा रही यात्री बस दुलदुला के गोडाअम्बा क्षेत्र में पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है और कई घायल हैं। बस में लगभग दो दर्जन यात्री सवार थे। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुलदुला थाना और करडेगा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कर रही है। प्रशासन ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की जांच जारी है।

Related Posts

1 of 205