बतौली (सरगुजा, छत्तीसगढ़): सरगुजा जिले के बतौली में नाबालिग चोर ने दिनदहाड़े आतंक मचाया। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोपरेंगा के एक किसान के सूने घर का ताला तोड़कर लगभग 10 लाख रुपये की नकदी और सोने के जेवर चोरी कर लिए।
घटना की जानकारी और गिरफ्तारी
प्रार्थी भिनसारी मिंज ने बताया कि मंगलवार को वह और उनके पति खेत में पानी पटाने और बैल चराने गए थे। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी तथा बक्से के ताले भी खुले हुए हैं।
गांव के लोगों की मदद से उन्होंने संदिग्ध युवक का पीछा किया और उसे पकड़कर बतौली पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के कब्जे से नगदी 1,03,100 रुपये, सोने का लोकेट और टॉप, कुल कीमती सामान लगभग 2 लाख रुपये जब्त किया गया।
नाबालिग ने चोरी करना स्वीकार किया
पूछताछ में आरोपी नाबालिग ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि वह पहले भी विधि से संघर्षरत रहा है और सीतापुर क्षेत्र में अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल पाया गया है।
पुलिस ने दर्ज की FIR
बतौली पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ धारा 331 (3), 305(ए), BNSS के तहत मामला दर्ज कर आगामी वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।









