Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: सड़क हादसा- गाय की वजह से शिक्षक की मौत

दंतेवाड़ा। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक माधो सिंह मांडवी की मौत हो गई। यह हादसा दंतेवाड़ा-गीदम मार्ग पर एसपी बंगले के सामने हुआ।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक गीदम की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक सड़क पर गाय आ गई। गाय को बचाने की कोशिश में शिक्षक ने बाइक मोड़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि शिक्षक मौके पर ही घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हादसा सड़क पर अचानक आए मवेशी के कारण हुआ, हालांकि वाहन की गति और सड़क की स्थिति समेत सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Related Posts

1 of 201