Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- सरकारी कैंटीन में रोटी बंद, केवल चावल पर जोर

रायपुर: राज्य के कई सरकारी संस्थानों की कैंटीनों में रोटी बनाने पर रोक लगा दी गई है और फिलहाल केवल दाल-चावल पर ही जोर दिया जा रहा है। कैंटीन संचालकों का कहना है कि इसका कारण गैस की बचत है।

कैंटीन ठेकेदारों ने बताया कि रोटी बनाने में समय ज्यादा लगता है और गैस की खपत भी बढ़ जाती है। इसलिए कई जगहों पर कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि तवा न चढ़ाया जाए। बच्चों को भी पहले ही बता दिया गया है कि कुछ दिन बिना रोटी के ही खाना चलाना होगा।

ब्लैक मार्केट से गैस खरीदने की मजबूरी
भूखे बच्चों को खाने के बिना नहीं रखा जा सकता। कई संस्थानों में गैस खत्म होने पर ठेकेदारों ने मजबूरी में बाहर से महंगी गैस खरीदकर खाना बनाना जारी रखा। हालांकि उन्होंने कहा कि रोज-रोज ब्लैक में महंगी गैस खरीदना उनके लिए आर्थिक नुकसान है और लंबे समय तक संभव नहीं होगा।

संस्थान प्रबंधन ने भी की पहल
एनआइटी, एचएनएलयू, एम्स और मेडिकल कॉलेजों ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम सहित गैस एजेंसियों को पत्र लिखकर शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता देने की अपील की है। इस बीच कैंटीन संचालकों और संस्थानों ने हर संभव जुगाड़ लगाकर बच्चों को खाना पहुंचाने का प्रयास जारी रखा है।


Related Posts

1 of 215