Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: स्कूल बंद, बच्चे बाहर बैठे; शिक्षा विभाग ने 6 शिक्षकों को नोटिस जारी

सूरजपुर। जिले के भैयाथान ब्लॉक में सांवारावां स्थित प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल निर्धारित समय पर नहीं खुला। स्कूल में ताला लटकने के कारण छात्र-छात्राएं बाहर ही बैठे नजर आए और उन्हें मध्यान्ह भोजन भी नहीं मिला।

स्कूल के बाहर बैठे बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान पाठक, संकुल समन्वयक समेत 6 शिक्षकों को लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित शिक्षकों को स्वयं उपस्थित होकर कल शाम 4:30 बजे तक जिला शिक्षा कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण देना होगा।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि बच्चों की पढ़ाई और सुविधाओं से जुड़ी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

1 of 205