Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: दो सगे भाइयों की संदिग्ध मौत से सनसनी; टी-शर्ट पर लिखा मिला सुसाइड नोट

सूरजपुर। जिले के प्रेमनगर थाना अंतर्गत महेशपुर गांव में एक के बाद एक हुई दो सगे भाइयों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। महज कुछ ही दिनों के भीतर दो जवान बेटों को खोने से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

करंट ने छीनी बड़े भाई की जान

घटनाक्रम की शुरुआत बीते रविवार को हुई, जब महेशपुर निवासी नर्मदा प्रसाद अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान वे खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए फेंसिंग तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही नर्मदा प्रसाद की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया था।

सदमे में छोटे भाई ने लगा ली फांसी

बड़े भाई की असामयिक मौत और घर के बिगड़ते हालात से छोटा भाई गणेश राम गहरे मानसिक तनाव और डर में था। सोमवार को ग्रामीणों ने गणेश राम का शव गांव के पास ही एक पेड़ पर फंदे से लटका देखा। बताया जा रहा है कि भाई की मौत का गम वह सह नहीं पाया और उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

टी-शर्ट पर लिखा मिला अंतिम संदेश: “रीना मुझे माफ कर देना”

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पुलिस को मृतक गणेश राम की टी-शर्ट पर एक सुसाइड नोट जैसा संदेश लिखा मिला। गणेश ने अपनी टी-शर्ट पर अपनी पत्नी को संबोधित करते हुए लिखा था— “रीना मुझे माफ कर देना”। पुलिस इस संदेश को आधार मानकर आत्महत्या की जांच कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या गणेश राम किसी अन्य दबाव में था या सिर्फ भाई की मौत के गम में उसने यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह खुदकुशी का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।


Related Posts

छत्तीसगढ़ की 300 साल पुरानी ‘डंगाही होली’, कुंवारी कन्याएं बरसाती हैं लाठियां, देवी-देवताओं से होती है शुरुआत

जांजगीर-चांपा/पंतोरा। ब्रज की मशहूर लट्ठमार होली की तरह छत्तीसगढ़ के पंतोरा गांव…

1 of 199