Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CGPSC 2025 नोटिफिकेशन जारी, 238 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 2025 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्ती की जाएगी। जारी विज्ञापन के अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के 29 पद सबसे अधिक खाली हैं, जबकि राज्य पुलिस सेवा में 28 पदों पर नियुक्ति होगी।

पिछली बार आयोग ने 246 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन इस बार पदों की संख्या थोड़ी कम रखी गई है। विशेष बात यह है कि परीक्षा पुराने पैटर्न पर ही आयोजित की जाएगी। आयोग ने बताया कि प्रीलिम्स परीक्षा फरवरी 2025 में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही फॉर्म भर सकेंगे। चयन प्रक्रिया पूर्व की तरह प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर होगी। आयोग की ओर से पदों के अनुसार विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में अपलोड की गई है।

Related Posts

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कोर्ट से झटका, यौन शोषण मामले में FIR दर्ज करने का आदेश

यौन शोषण मामले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को…

CG NEWS: 90 हजार की रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, राशन दुकान आवंटन के नाम पर मांगी थी रिश्वत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी…

1 of 187