बिलासपुर: बिलासपुर से सिमगा जा रही तीन युवकों की मोटरसाइकिल रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे गजराज ढाबा के पास सड़क पर खड़ी ट्रक से जा टकराई। तीनों युवक होण्डा साईन मोटरसाइकिल (सी जी 22 A जे 2901) में सवार थे। ट्रक क्रमांक सीजी 07 जी एच 3103 बिना किसी संकेत के अंधेरे में खड़ा था।
तीनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे घटना स्थल पर ही मौत हो गई।। हादसे के कारण सड़क किनारे ट्रकों के खड़े रहने और अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था को बताया जा रहा है।
राजनांदगांव पिकअप हादसा:
इसी दिन राजनांदगांव, छुरिया थाना क्षेत्र में भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दामाबंजारी के पास पिकअप वाहन ने बाइक में सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मारी। इस घटना में तामेश्वर साहू और टिकेन्द्र निषाद की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है और उसे पेंड्री मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मृतक दोनों युवक ग्राम भकुर्रा के निवासी थे।










