Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में तीन साल में रिकॉर्ड तोड़ हुई मौतें, विधानसभा में आए चौकाने वाले आंकड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। विधानसभा में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के प्रश्न के लिखित उत्तर में वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े पेश किए। इनके मुताबिक वर्ष 2023 से 15 नवंबर 2025 तक राज्य में कुल 41,829 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 35,761 लोग घायल हुए, जबकि 19,066 लोगों की जान चली गई।

मंत्री केदार कश्यप ने सदन को बताया कि पिछले दो वर्षों की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में मौतों के आंकड़ों में कुछ कमी आई है, जिसे आंशिक राहत के रूप में देखा जा रहा है। इसके बावजूद कुल मिलाकर स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वर्षवार आंकड़े इस प्रकार हैं

  • वर्ष 2023: 13,468 दुर्घटनाएं, 11,723 घायल, 6,166 मौतें
  • वर्ष 2024: 14,857 दुर्घटनाएं, 12,484 घायल, 6,945 मौतें
  • वर्ष 2025 (15 नवंबर तक): 13,504 दुर्घटनाएं, 11,554 घायल, 5,955 मौतें

इन आंकड़ों से साफ है कि हर साल औसतन हजारों लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी, खराब सड़कें और जागरूकता की कमी दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं।

विधानसभा में प्रस्तुत इस रिपोर्ट के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने, यातायात नियमों के पालन और जन-जागरूकता बढ़ाने की मांग तेज हो गई है।

Related Posts

1 of 173