रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आगामी केबिनेट बैठक 3 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। बैठक प्रात 11 बजे मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
बैठक में राज्य के महत्वपूर्ण मामलों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट के इस सत्र में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।










