Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: नदी में डूबे CISF एसआई की मौत, 40 घंटे बाद मिला शव

बस्तर। छत्तीसगढ़ से सटे ओडिशा के गुलमी इलाके में बहने वाली कोलाब (शबरी) नदी में डूबे CISF के एक एसआई का शव 40 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों और साथी जवानों में शोक की लहर है।

पिकनिक के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर जिले के नगरनार स्टील प्लांट में तैनात CISF में एसआई के पद पर पदस्थ जवान पिकनिक मनाने के लिए गुलमी इलाके में कोलाब नदी किनारे गया हुआ था। इसी दौरान नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया।

बताया जा रहा है कि कोलाब नदी, जिसे शबरी नदी भी कहा जाता है, इस क्षेत्र में तेज और खतरनाक बहाव के लिए जानी जाती है। नदी किनारे पिकनिक स्पॉट होने के कारण आसपास के लोग अक्सर यहां पहुंचते हैं।

40 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। 16 फरवरी को NDRF की टीम भी अभियान में शामिल हुई। आधुनिक उपकरणों और गोताखोरों की मदद से लगातार 40 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। आखिरकार जवान का शव नदी से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आवश्यक प्रक्रिया के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Posts

1 of 181