Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: ‘छू लो आसमान’ हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, हाथ पर लिखा- ‘अलविदा दोस्तों’

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के छात्र रौशन तेलाम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्र ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने हाथ पर पेन से एक सुसाइड नोट लिखा था: “अलविदा दोस्तों, ये मैं अपनी मर्जी से कर रहा हूं, किसी को परेशान न करें।”

परीक्षा के दौरान उठा लिया खौफनाक कदम

यह घटना उस समय हुई है जब राज्य में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि रौशन देर रात करीब 1 बजे तक पढ़ाई कर रहा था। हॉस्टल के ठीक पास ही 12वीं की बोर्ड परीक्षा का केंद्र भी है। परीक्षा के तनाव या किसी अन्य कारण की जांच के लिए पुलिस ने हॉस्टल के कर्मचारियों और अन्य छात्रों से पूछताछ शुरू कर दी है।

परिजनों का बयान

मृतक के भाई मोहन तेलामी के अनुसार, घर में स्थिति सामान्य थी और किसी भी प्रकार का विवाद नहीं था। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि रौशन ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।


Related Posts

छत्तीसगढ़ की 300 साल पुरानी ‘डंगाही होली’, कुंवारी कन्याएं बरसाती हैं लाठियां, देवी-देवताओं से होती है शुरुआत

जांजगीर-चांपा/पंतोरा। ब्रज की मशहूर लट्ठमार होली की तरह छत्तीसगढ़ के पंतोरा गांव…

1 of 199