Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: सीएम विष्णु देव साय ने 8 नए साइबर थाने और पुलिस भवनों का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर से वर्चुअली जुड़कर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 8 नए साइबर थानों और 255 करोड़ रुपए की लागत से तैयार पुलिस आवासीय एवं थाना भवनों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मचारियों और प्रदेशवासियों को इस विशेष पहल के लिए शुभकामनाएं दी।

सीएम साय ने कहा कि यह दिन पुलिस विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इन निर्माण कार्यों से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं और सकारात्मक कार्य वातावरण मिलेगा। उन्होंने निर्माण एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा कि इन आधुनिक भवनों और आवासों से पुलिस कार्यक्षमता बढ़ेगी और कानून व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण का लक्ष्य

उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कई जिलों में नए साइबर थाने खोले जा रहे हैं। जशपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव सहित कुल 8 नए साइबर थानों का शुभारंभ किया गया है। इसके अलावा चार जिलों में भारत वाहिनी के कैंपस, नौ जिलों में नए थाना भवन, माना में सेंट्रल आर्म्ड फोर्स चौकी और विभिन्न जिलों में आवासीय भवनों का लोकार्पण किया गया।

लोकार्पित भवन और सुविधाएं

लोकार्पित भवनों और थानों में शामिल हैं:

  • बालोद: 21वीं भारत रक्षित वाहिनी करकाभाट, पुलिस थाना भवन सनौद
  • महासमुंद: 20वीं भारत रक्षित वाहिनी परसदा
  • धमतरी: पुलिस चौकी भवन करेलीबड़ी
  • रायपुर: सेन्ट्रल आर्म्स स्टोर, 4थीं वाहिनी माना, ट्रांजिट हॉस्टल
  • बस्तर: 19वीं भारत रक्षित वाहिनी करनपुर
  • बीजापुर: पुलिस थाना भवन तर्रेम, पुलिस थाना भवन नैमेड़
  • सुकमा: पुलिस थाना भवन चिंतागुफा, पुलिस थाना भवन चिंतलनार
  • कांकेर: 22वीं भारत रक्षित वाहिनी भीरावाही
  • नारायणपुर: पुलिस थाना भवन भरण्डा, पुलिस थाना भवन बैनुर, ट्रांजिट हॉस्टल नारायणपुर
  • दुर्ग: पुलिस थाना भवन पद्द्मनाभपुर, पुलिस थाना भवन पुलगांव, 36 अराजपत्रित एवं 48 प्रधान आरक्षक आवासगृह, एस.डी.ओ.पी. कार्यालय भवन धमधा
  • बेमेतरा: एस.डी.ओ.पी. कार्यालय भवन बेरला
  • राजनांदगांव: एस.आई.बी. फिल्ड यूनिट, ट्रांजिट हॉस्टल, दुर्ग
  • सूरजपुर: पुलिस चौकी कुदरगढ़
  • कोरिया: 24 अराजपत्रित एवं 144 प्र.आर./आरक्षक आवासगृह बैकुण्ठपुर, ट्रांजिट हॉस्टल बलरामपुर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल प्रदेश में पुलिस सुविधाओं के आधुनिकीकरण और सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Related Posts

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

CG NEWS- ड्रग तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2.25 करोड़ का 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस…

1 of 251