Trendingछत्तीसगढ

करणी सेना प्रमुख की धमकी पर कांग्रेस का हमला, सुशील आनंद शुक्ला बोले- सरकार और पुलिस मौन दर्शक

रायपुर। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत द्वारा लगातार दिए जा रहे धमकी भरे बयानों को लेकर राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। इस मामले में कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से एक संगठन का मुखिया खुलेआम प्रदेश के गृहमंत्री को धमकी दे रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि “राजधानी रायपुर के SSP, CSP, TI तक को धमकी दी जा रही है… घर में घुसने तक की बात कही जा रही है… और कुछ लोगों को थाने ले जाकर बवाल भी किया जा रहा है।”

शुक्ला ने प्रदेश की भाजपा सरकार और पुलिस दोनों पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी की सरकार और पुलिस दोनों मुख दर्शक बने हुए हैं… ऐसे में प्रदेश में कानून व्यवस्था कैसे कायम रहेगी?” उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी संगठन कितना भी बड़ा या प्रभावशाली क्यों न हो, सरकार और पुलिस की चुप्पी बेहद चिंताजनक है। “अगर सरकार और पुलिस ऐसे मामलों पर चुप्पी साधे बैठेगी तो यह गहन चिंता का विषय है।” कांग्रेस ने मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है, वहीं भाजपा की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Posts

संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील और जनहितकारी शासन की एक भावुक झलक आज…

1 of 246