Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: रायपुर में कांग्रेस नेता के वाहन जलाए गए, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

रायपुर। राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। डीडीनगर थाना क्षेत्र में युवा कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों में देर रात अज्ञात उपद्रवियों ने आग लगा दी।

कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त

स्थानीय लोगों ने धुआं और लपटें देखकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे।

कांग्रेस ने जताया आक्रोश

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना को पुलिस की लापरवाही करार देते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना है कि राजधानी में कानून व्यवस्था चिंताजनक है और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

थाने में प्रदर्शन की तैयारी

कार्यकर्ताओं ने डीडीनगर थाने पहुंचने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज दोपहर 12 बजे महादेव घाट रोड स्थित थाने में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बड़ी संख्या में लोग जुटने की संभावना है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप के घर बाहर दो गाड़ियां जली, कांग्रेसियों ने थाने का किया घेराव

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप के घर के बाहर…

बिलासपुर में विकास की बड़ी सौगात: CM विष्णुदेव साय ने 263 करोड़ के 89 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को बिलासपुर जिले के…

1 of 197