Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

दीपक बैज का बड़ा आरोप, कहा- भाजपा नेता बना रहे जमीन का साम्राज्य, गाईडलाइन के पहले खरीदी 500 एकड़ से ज्यादा जमीन!

कांग्रेस नेता ने स्पष्ट कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी इन सभी मुद्दों पर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का BJP नेताओं पर गंभीर आरोप- “सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदकर कौन बना रहा है साम्राज्य?”

रायपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को भाजपा नेताओं पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के संरक्षण में छत्तीसगढ़ में भाजपा से जुड़े प्रभावशाली नेता सैकड़ों एकड़ जमीन की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और सरकार को इस पर तत्काल स्पष्टीकरण देना चाहिए।

दीपक बैज ने कहा— “कौन भाजपा नेता है जिसने दामा खेड़ा के आगे 300 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदी है?” उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन खरीद का यह सिलसिला लगातार चल रहा है और इससे बड़े घोटाले की आशंका है।

बैज ने आगे कहा— “नवा रायपुर में भी 250 एकड़ से अधिक जमीन खरीदी गई है। आखिर इतनी बड़ी खरीद किसके इशारे पर और किस उद्देश्य से की जा रही है?” उन्होंने कहा कि यह मामला सार्वजनिक हित से जुड़ा है और इसमें पूरी तरह पारदर्शिता आवश्यक है।

दीपक बैज ने स्पष्ट किया कि— “राज्य सरकार को इस पर तुरंत स्पष्टीकरण देना चाहिए।” “यह मामला केवल जमीन खरीद का नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर भूमि हेरफेर और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। इसलिए इसकी उच्चस्तरीय जांच अनिवार्य है।” कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि अगर सरकार ने इस मामले में चुप्पी साधी, तो पार्टी इसे लेकर राज्यव्यापी आंदोलन भी कर सकती है।

दीपक बैज ने कहा कि नई गाइडलाइन से आम लोगों के लिए जमीन खरीदकर मकान बनाना अब सपना बन गया है। छोटे कारोबारियों का धंधा चौपट हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा साफ नहीं है।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245