Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

जमीन गाइडलाइन विवाद पर आया डिप्टी सीएम शर्मा का बयान, जानिए क्या कहा?

रायपुर। प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। चैतू और अनंत के आत्मसमर्पण से लेकर नक्सलवाद के खात्मे, बस्तर के भविष्य, जीडीपी वृद्धि और कांग्रेस पर किए गए सवालों पर उन्होंने तीखे व स्पष्ट जवाब दिए।

नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर बयान

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने चैतू और अनंत के आत्मसमर्पण पर कहा- “दोनों ने अपने साथियों के साथ पुनर्वास किया है। इससे शांति आनी चाहिए और शांति आ भी रही है। बस्तर और पूरा देश नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर है। 80% नक्सलवाद समाप्त हो चुका है, शेष 20% भी निर्धारित समय में खत्म कर दिया जाएगा।”

बस्तर 2.0 पर क्या बोले शर्मा?

बस्तर के भविष्य पर उन्होंने कहा- “बस्तर में जल, जंगल, जमीन सब बस्तर की जनता का है। बस्तर के युवा ही बस्तर को संभालेंगे और इसके लिए वे पूरी तरह उत्साहित हैं।”

नक्सलवाद उन्मूलन को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिबद्धता पर शर्मा ने कहा- “गृहमंत्री बनने के बाद ही शाह ने कहा था कि देश में जहां भी समस्या है, समानता के साथ उसे खत्म किया जाएगा। नक्सलवाद को भी यही संकल्प खत्म करेगा।” देश की GDP में बढ़ोतरी को लेकर शर्मा ने कहा—“GDP में उछाल सुखद है। अमेरिका के टैरिफ के बावजूद वृद्धि होना देशवासियों के परिश्रम की देन है।”

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में पसंदीदा लोगों के चयन पर पूछे सवाल में उन्होंने कहा— “कांग्रेस और भाजपा की परंपराओं में फर्क है। कांग्रेस में व्यक्ति प्रमुख होता है, जबकि भाजपा में संस्था और संगठन सर्वोपरि है। इसलिए कांग्रेस में ऐसी स्थितियाँ पैदा होती हैं।”

जमीन गाइडलाइन दर पर कांग्रेस के विरोध को लेकर उन्होंने कहा- “अगर जनता को तकलीफ है, तो उसकी सुनवाई होगी। लेकिन यदि किसी व्यक्ति विशेष को परेशानी है और उसके लिए कांग्रेस आगे आ रही है, तो उस पर कुछ नहीं हो सकता।”

राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए शर्मा बोले— “कांग्रेस के चश्मे से, इटली के चश्मे से नहीं बल्कि भारत के चश्मे से राहुल गांधी को देखना होगा, तब उन्हें वास्तविक स्थिति समझ आएगी।”

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245