Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

डिप्टी CM विजय शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अमित शाह रहेंगे 15 दिन बंगाल में

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में रोड शो के दौरान घोषणा की है कि वे अगले 15 दिन बंगाल में रहेंगे और राज्य में पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से देखेंगे। इस अवसर पर उन्होंने डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा को अपनी सभाओं की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा अन्य चार राज्यों के नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है।

भवानीपुर रोड शो में अमित शाह ने कहा कि टीएमसी को जड़ से उखाड़ फेंकना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि कोई भी दबाव या गुंडा उन्हें अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने से रोक नहीं सकता।

बस्तर के नक्सलवाद उन्मूलन में मुखर भूमिका निभाने वाले विजय शर्मा का राजनीतिक कद हाल ही में बढ़ा है। नक्सल मुक्ति अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण अब उन्हें अमित शाह की सभाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विकास के मुद्दे पर डिप्टी CM ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने बस्तर के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर तंज कसा कि बस्तर में नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है और विकास कार्यों के लिए पहले भी अतिरिक्त राशि दी जा चुकी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बस्तर का तेजी से विकास सुनिश्चित किया जाएगा और कांग्रेस को बस्तर की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Related Posts

1 of 253