Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

हिडमा मामले पर डिप्टी सीएम का प्रहार- “सवाल उठाने वालों पर धिक्कार, पीड़ित परिवारों से माफी मांगें”, SIR पर विपक्ष को घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रही डीजी कॉन्फ्रेंस को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देशभर में हो रहे नवाचारों के आधार पर पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि डीजी कॉन्फ्रेंस हर साल होता है, इस बार छत्तीसगढ़ को मेजबानी का अवसर मिला है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हिडमा की मौत को लेकर उठ रहे सवालों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, जो सवाल उठा रहे हैं, उन पर धिक्कार है। इन्हें पीड़ित परिवारों से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए।

शर्मा ने नक्सली घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा, जो आज सवाल उठा रहे हैं, वे झीरम, एर्राबोर, चिंगवरम, घोड़ागांव, ताड़मेटला जैसी दर्दनाक नक्सली घटनाओं पर क्या बोलेंगे?

एसआईआर (SIR) को लेकर विपक्ष की आपत्तियों पर भी विजय शर्मा ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, SIR जरूरी है। इस पर वही आपत्ति करेगा जो घुसपैठियों को वोटबैंक की तरह इस्तेमाल करता रहा है।

बिहार सरकार पर लगे वंशवाद के आरोपों के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा, नीतीश जी ने कौन सा वंशवाद कर दिया? और वंशवाद पर सवाल वे उठा रहे हैं जो इसके जनक हैं। भाजपा ने कभी वंशवाद की राजनीति नहीं की।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 246