Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ के डीएसपी डायमंड सिंह ध्रुव ने UPSC में पाई सफलता, हासिल की 623वीं रैंक

छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि राज्य के युवा अधिकारी डायमंड सिंह ध्रुव ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर पदस्थ हैं। हाल ही में घोषित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में उन्हें 623वीं रैंक मिली है।

डायमंड सिंह ध्रुव मूल रूप से मगरलोड क्षेत्र के पासवानी गांव के निवासी हैं। वे स्वर्गीय बलराम सिंह के पुत्र हैं। उनके पिता मगरलोड जनपद में करारोपण अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, जिनका अप्रैल 2025 में निधन हो गया था। वहीं उनकी माता एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।

डायमंड सिंह ध्रुव बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिशु मंदिर मगरलोड से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई रेडियंट पब्लिक स्कूल, माना से पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था और उसी दिशा में लगातार मेहनत करते रहे।

महज 25 साल की उम्र में डायमंड सिंह ध्रुव ने पहली ही कोशिश में CGPSC परीक्षा में भी शानदार सफलता हासिल की थी। उन्होंने इस परीक्षा में 13वीं रैंक प्राप्त की और डीएसपी कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल किया था। अब यूपीएससी में सफलता के साथ उन्होंने अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

Related Posts

1 of 205