Trendingदेशव्यापार

अमेरिका की टैरिफ भी नहीं रोक पाए भारत के कदम, Q2 में 8.2% की रफ्तार से दौड़ी इंडियन इकोनॉमी

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए तेजी से बढ़ी है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में वास्तविक जीडीपी 8.2% बढ़ी, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 5.6% से काफी अधिक है.

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, मैन्‍युफैक्‍चरिंग, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और मजबूत सर्विस सेक्‍टर्स ने इस तेजी का नेतृत्‍व किया है. जुलाई-सितंबर तिमाही में स्थिर मूल्यों पर जीडीपी 48.63 लाख करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 44.94 लाख करोड़ रुपये थी. नॉमिनल जीडीपी 8.7% बढ़कर 85.25 लाख करोड़ रुपये हो गई है.

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 9.1%, कंस्ट्रक्शन में 7.2% और व्यापक सेकंडरी क्षेत्रों में 8.1% की ग्रोथ दर्ज की गई है. Indian Economy का सर्विस सेक्टर सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र रहा. वहीं तृतीयक क्षेत्र में 9.2% की वृद्धि दर्ज की गई, जो खासतौर पर फाइनेंस, रियल एस्टेट और अन्य बिजनेस सर्विसेज में 10.2% की मजबूत वृद्धि से प्रेरित रही.

Related Posts

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

CG NEWS- ड्रग तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2.25 करोड़ का 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस…

1 of 245