रायपुर: टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले चार सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17 लाख रुपए नगदी भी बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, ये सटोरिए कबीरनगर थाना क्षेत्र में सट्टा संचालित कर रहे थे। मामले का खुलासा पुलिस उपायुक्त साइबर ने किया। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।










