छत्तीसगढ

गाँड़ा महास महासभा ने मनाया संविधान दिवस

रायपुर। संविधान दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर केन्द्रीय गांडा महासभा, महिला विभाग द्वारा वृंदावन हॉल में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ सैकड़ों महिलाओं ने संविधान की शपथ लेते हुए समाज को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महासभा महिला विभाग की अध्यक्ष सीमा क्षत्रिया ने कहा, “आदर्श समाज की स्थापना के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। आज हम सभी ने यह संकल्प लिया है कि हम समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगी। हम रायपुर शहर की हज़ारों महिलाओं को जोड़कर एक शक्तिशाली महिला फौज तैयार करेंगे और तब तक संघर्ष करेंगे, जब तक हमारे समाज को उसका सम्मान और उचित स्थान नहीं मिल जाता।

“मुख्य अतिथि रायपुर संभाग के कमिश्नर महादेव कावरे ने अपने संबोधन में कहा, “आज का दिन ऐतिहासिक है। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान ने महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और सफलता का मार्ग प्रशस्त किया है। गाँड़ा समाज की महिलाओं का संगठित होना और सामाजिक भागीदारी निभाना स्वागतयोग्य है। महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज की तरक्की अधूरी है।”विशिष्ट अतिथि दिलीप वासनीकर (आईएएस) ने कहा, “जब महिलाएं आगे आएंगी, तभी समाज तरक्की करेगा। आज का यह आयोजन इस दिशा में एक सराहनीय कदम है।

गाँड़ा समाज की महिलाओं का यह संकल्प समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”सामाजिक न्याय कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा, “गाँड़ा समाज की महिलाएं मेहनतकश और संघर्षशील हैं। जो महिलाएं कभी घर की चारदीवारी में कैद रहती थीं, आज वे समाज के लिए काम करने आगे आ रही हैं, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। यह हमारे संविधान और बाबासाहेब के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

“मुंबई से पधारे वरिष्ठ पत्रकार सुबोध मौर्य ने कहा, “पहले कामकाजी और वंचित समाज की महिलाएं मंच पर आने से और नेतृत्व करने से डरती थीं, लेकिन अब समय बदल रहा है। गाँड़ा समाज की महिलाएं अब कंधे से कंधा मिलाकर समाज के विकास के लिए साथ चल रही हैं, यह देखकर बेहद खुशी हो रही है।”कार्यक्रम के दौरान महिला विभाग की सभी पदाधिकारियों और सैकड़ों महिलाओं ने एक स्वर में शपथ ली – “आखिरी सांस तक करेंगे समाज सेवा!”

इस अवसर पर महिला विभाग की शहर प्रकोष्ठ की दर्जनों पदाधिकारियों ने संविधान की शपथ लेकर समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इस कार्यक्रम में शहर भर से आईं सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का वचन दिया।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 180