Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती को हरी झंडी, युवाओं के लिए खुला सरकारी नौकरी का द्वार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं और शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान कर दी है।

28 अक्टूबर के बाद अब पदों में बढ़ोतरी

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इससे पहले 28 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार ने 4708 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी थी। अब इसमें 292 नए सहायक शिक्षक पदों को भी शामिल कर लिया गया है। इस तरह कुल पदों की संख्या बढ़कर 5000 हो गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय को आदेश जारी

इस संबंध में विभाग ने संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं। भर्ती की अनुमति मिलने के बाद अब जल्द ही विज्ञापन और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होने की उम्मीद है।


Related Posts

CG NEWS: दहेज के लिए प्रताड़ना की हदें पार: महिला को पिलाया जहर! पुलिस का ढुलमुल रवैया बना परेशानी का सबब

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भठगांव निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर…

1 of 183