खेल

ऐ बीसीसीआई तू ही बता, क्या हुई थी संजू से खता….. शुभमन गिल को फिट करने टीम का बेडा गर्क कर रहे गंभीर?

रायपुर। ऐ बीसीसीआई तू बता, क्या हुई थी खता…. अभी हाल ही में हुई ऑस्ट्रेलिया के साथ t20 सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया, लेकिन टीम का बैलेंस अभी भी परफेक्ट नजर नहीं आ रहा है। आने वाले 2026 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर कौन होगा, यह अभी तक तय नहीं है।

सीरीज के शुरुआती मैचों में संजू सैमसंग प्लेईंग 11 का हिस्सा रहे, कैनबरा t20 मैच बारिश के चलते धूल गया। इसमें संजू की बैटिंग नहीं आई, इसके बाद मेलबर्न t20 में संजू को तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा गया। जहां उनके बल्ले से सिर्फ दो रन निकले। संजू के ख़राब प्रदर्शन के बाद टीम से उनकी छुट्टी कर दी गई। आखिरी तीन t20 मैचों में जितेश शर्मा को विकेटकीपर के तौर पर मौका मिला। जिन्हें पांचवें छठे या सातवें नंबर पर बैटिंग के लिए उपयुक्त माना जाता है। जितेश ने होबार्ट t20 में जरूर 22 रनों की नाबाद पारी खेली थी, लेकिन गोल्ड कोस्ट t20 में उनका बल्ला खामोश रहा। वह केवल तीन रन ही बना सके।

टीम मैनेजमेंट या यूं कहें भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर संजू पर भरोसा नहीं जाता रहे हैं। संजू ने ओपनर बैट्समैन के तौर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने तीन t20 इंटरनेशनल शतक भी लगाए, जो ओपनिंग करते हुए आए थे। दो शतक उन्होंने साउथ अफ्रीका और एक शतक बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद गौतम गंभीर ने अपनी मनमानी करते हुए उन्हें मिडिल ऑर्डर में धकेल दिया, लेकिन जब वहां पर प्रदर्शन अच्छा नहीं हुआ तो उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

संजू सैमसन के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह साफ नजर आता है कि मिडिल ऑर्डर में बैटिंग उन्हें रास नहीं आती। उन्होंने भारत के लिए 51 t20 मुकाबले में 25.5 से 995 बनाएं। जिसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। t20 ओपनर के तौर पर उनका कैरियर काफी अच्छा रहा, लेकिन मिडिल ऑर्डर में वह फ्लॉप रहे। मिडिल ऑर्डर में उनका औसत 20.56 का रहा है और वह सिर्फ दो अर्धशतक लगा पाए।

एशिया कप में गिल के लिए छीना सैमसन का स्पाट

जब एशिया कप 2025 के जरिए बीसीसीआई के लाडले शुभमन गिल ने वापसी की, तो टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसंग की ओपनिंग पोजीशन छीन ली। एशिया कप के एक भी मैचों में उन्हें ओपनिंग नहीं दी गई और अभिषेक शर्मा ने शुभमन के साथ टीम की शुरुआत की। शुभम टेस्ट और वनडे में टीम के कप्तान बन चुके हैं। अब उन्हें t20 इंटरनेशनल में भी उप कप्तानी सौंप दी गई है, जिसके चलते उनकी प्लेइंग 11 में जगह पक्की हो गई है। इसका सीधा मतलब है कि अगर गिल बेकार भी खेलते हैं तो वह टीम से बाहर ना बैठ सके, हालांकि t20 इंटरनेशनल वापसी के बाद से गिल ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। इस साल 12 t20 इंटरनेशनल मैच में सिर्फ 28.57 की एवरेज से उन्होंने 259 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया और 47 रन उनका बेस्टस्कोर रहा।

देखा जाए तो गौतम गंभीर अपनी जीत के चलते पूरी टीम का बेड़ा गर्क करने में लगे हुए है। शुभ्मन गिल को एडजस्ट करने के चक्कर में भारतीय टीम का पूरा संतुलन बिगड़ रहा है। एशिया कप के लिए टीम की घोषणा करते हुए चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि संजू सैमसन को मौका इसलिए मिला, क्योंकि शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल जैसी खिलाड़ी अनप्लब्ध थे। देखा जाए तो एशिया कप में शुभमन का प्रदर्शन संजू की तुलना से कमजोर रहा।

गिल ने सात पारियों में 21.116 की औसत से 127 रन बनाए। वहीं संजू ने चार पारियों में 33 की औसत से 132 रन किए थे। बार-बार गिल को रेस जिताने की जिद में उन्होंने पांच पारियों में 44 की औसत से 132 रन तो जरूर बनाएं, लेकिन वह लय में नहीं दिखे , शुभम का स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 136.008 कर इसके उलट उनके साथी ओपनर अभिषेक शर्मा ने 161 की ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाएं।

गिल की वापसी के बाद संजू t20 टीम में वापस नहीं कर पा रहे हैं और माना जा रहा है कि जिस तरह से गौतम गंभीर गिल को जबरदस्ती एडजस्ट करने में लगे हैं। आने वाले समय में संजू टीम से ड्रॉप कर दिए जाएंगे। हालांकि उन्हें टीम में जगह मिलेगी या नहीं इसका फैसला तभी होगा, जब आगामी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 दिसंबर से शुरू होने वाली पांच t20 मैचों के लिए टीम का ऐलान होगा।

Related Posts

रायपुर में क्रिकेट का महाकुंभ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की राजधानी में एंट्री, देखें वीडियो

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच…

1 of 6