बीजापुर। माडवी हिड़मा के मारे जाने के बाद बस्तर में माओवादी संगठनों में तेज़ी से कमजोर होती पकड़ अब साफ दिखाई देने लगी है। इसी क्रम में दक्षिण बस्तर के 41 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर हथियार छोड़ दिए। सरेंडर करने वाले सभी माओवादियों पर कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनमें 12 महिला और 29 पुरुष कैडर शामिल हैं।
बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में साउथ सब जोनल ब्यूरो, DKSZC, तेलंगाना स्टेट कमेटी, और धमतरी–गरियाबंद–नुआपाड़ा डिवीजन से जुड़े सदस्य शामिल हैं। सरेंडर करने वाले कई माओवादी पीएलजीए बटालियन नंबर 01, विभिन्न कंपनियों और प्लाटून के सक्रिय सदस्य थे। इनमें एसीएम-03, एरिया कमेटी सदस्य-11, पीएलजीए सदस्य-02, मिलिशिया प्लाटून कमांडर-04, तथा जनताना सरकार और संगठन (DAKMS, KAMS) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि इस बड़े आत्मसमर्पण अभियान में DRG, नक्सल सेल, STF, कोबरा बटालियन (201, 202, 204, 210) और CRPF की 85, 199, 170, 196, 168, 218 और 228वीं बटालियन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लगातार क्षेत्र में सक्रिय उपस्थिति, विश्वास निर्माण और मानवीय दृष्टिकोण ने माओवादियों को मुख्यधारा में आने के लिए प्रेरित किया।
एसपी डॉ. यदव ने कहा, “छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति माओवादियों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य का मार्ग खोलती है। हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वालों को सभी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।’’
सरेंडर करने वाले माओवादियों की लिस्ट
1.पण्डरू हपका उर्फ मोहन, पदनाम-बटालियन नंबर 01 पीपीसीएम, इनाम-8 लाख रुपए
2.बण्डी हपका, पदनाम-बटालियन नंबर 01 पीपीसीएम, इनाम-8 लाख रुपए
3.लक्खू कोरसा, पदनाम-कंपनी नंबर02 पीपीसीएम, इनाम- 8 लाख रुपए
4.बदरू पुनेम, पदनाम -प्लाटून नंबर 30 पीपीसीएम, इनाम -8 लाख रुपए
5.सुखराम हेमला, पदनाम- प्लाटून नंबर 50 पीपीसीएम, इनाम-8 लाख रुपए
6.मंजूला हेमला, पदनाम- प्लाटून नंबर 50 पार्टी सदस्या, इनाम- 8 लाख रुपए
7.मंगली माडवी उर्फ शांति उर्फ मंगलो, पदनाम- कंपनी नंबर 02 पार्टी सदस्या, इनाम -8 लाख रुपए
8.जयराम कडियम, पदनाम- कंपनी नंबर 02 पार्टी सदस्य, इनाम – 08 लाख रुपए
9.पाण्डो मडकम उर्फ चांदनी, पदनाम- कंपनी नंबर 5 पार्टी सदस्या, इनाम-8 लाख रुपये
10.माटा कडियम उर्फ मंगल, पदनाम- भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य(एसीएम), इनाम -5 लाख रुपए
11.जमली कडियम पति माटा कडियम उर्फ मंगल पदनाम- भैरमगढ एरिया कमेटी सदस्य(एसीएम), इनाम -05 लाख रुपए
12.जोगी मडकम उर्फ मालती, पदनाम-धमतरी- गरियाबंद- नुआपाड़ पदनाम- (डीजीएन) डीविजन सदस्य (एसीएम),इनाम- 05 लाख रुपए
13.छोटू कारम , पदनाम-तेलंगाना स्टेट कमेटी, पार्टी सदस्य, इनाम – 02 लाख रुपए
14.अनिल मड़कम उर्फ मूडा, पदनाम-पश्चिम बस्तर डीविजन सप्लाई टीम पार्टी सदस्य, इनाम – 02 लाख रुपए
15.सावित्री कारम उर्फ कविता, पदनाम- तेलंगाना स्टेट कमेटी पार्टी सदस्या, इनाम- 02 लाख रुपए
16.सोमारू माडवी , पदनाम- फुलोड आरपीसी जनताना सरकार सदस्य /डीएकेएएमएस अध्यक्ष, इनाम – 02 लाख रुपए
17.हिडमो पोयाम, पदनाम- आरपीसी जनताना सरकार सदस्य (इदेर आरपीसी डीएकेएएमएस अध्यक्ष), इनाम- 02 लाख रुपए
18.रामबती बेडता, पदनाम-फुलोड आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष, इनाम- 02 लाख रुपए
19.मंगलू लेकाम, पदनाम- इदेर आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, इनाम – 02 लाख रुपए
20.चैतू राम पोडियम , पदनाम- बिरियाभूमि आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर, इनाम-02 लाख रुपए
21.धनीराम अवलम उर्फ संतोष, पदनाम-दुरधा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, इनाम-02 लाख रुपए
22.कोमशीला बेडता , पदनाम- फुलोड आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, इनाम-02 लाख रुपए
23.सोनू कवासी , पदनाम- गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर, इनाम- 02 लाख रुपए
24.सीतू हेमला, पदनाम- फुलादी आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, इनाम -02 लाख रुपए
25.लोकेश कुम्मा, पदनाम- डीके जोन मोपोस टीम पार्टी सदस्य, इनाम-01 रुपए
26.लक्ष्मी माडवी, पदनाम-पामेड एरिया कमेटी पार्टी सदस्या इनाम -01 लाख रुपए
27.मुन्ना कोवासी, पदनाम-भैरमगढ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, इनाम-01 लाख रुपए
28.ईरपे तेलम उर्फ मीना, पदनाम- पश्चिम बस्तर डीविजन पीएलजीए सदस्या, इनाम-01 लाख रुपए
29.पाण्डे ओयाम उर्फ रोशनी , पदनाम- तेलंगाना स्टेट कमेटी पीएलजीए सदस्य, इनाम- 01 लाख रुपए
30.गागरू फरसा उर्फ जगमोहन , पदनाम- इदेर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, पदनाम-01 लाख रुपए
31.डोल्ले बेडता,पदनाम- फुलोड आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, इनाम -01 लाख रुपए
32.मंगी डोडी, पदनाम -पामेड एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, इनाम -01 लाख रुपए
33.लक्ष्मण वेको , पदनाम- बिरियाभूमि आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष
34.सरजू लेकाम , पदनाम- इदेर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
35.बुधराम फरसा, पदनाम- इदेर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
36.सनकू पोडियम , पदनाम- इदेर आरपीसी डीएकेएएमएस सदस्य
37.लखमू राम फरसा उर्फ लक्खू, पदनाम- इदेर आरपीसी मिलिषिया प्लाटून सदस्य
38.वंगा मिच्चा , पदनाम-गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन कमाण्डर
39.नागा कुडियम, पदनाम-गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
40.पाण्डू मिच्चा,पदनाम-गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
41.शंकर याचम, पदनाम-गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य








