छत्तीसगढ

CG NEWS- तेज रफ़्तार ने छीनी युवक की साँसे, बोलेरो चालक ने बाइक सवार को रौंदा, देखिए हादसे का वीडियो

रायपुर। कोरबा जिले से तेज रफ़्तार ने एक मासूम की साँसे छीन ली। बिलासपुर कटघोरा एन एच 31 पर एक तेज रफ़्तार बोलेरो ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिसमे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना चैतमा चौकी क्षेत्र की है।

हादसे में मरने वाले युवक की पहचान हरदी बाजार के उतरता निवासी 35 वर्षीय पुजारी मरकाम के रूप में हुई है। इस हदसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमे तेज रफ़्तार बोलेरो युवक को टक्कर मारते साफ़ दिख रही है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

फ़िलहाल सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश में पुलिस जुटी है। माना जा रहा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 180