Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर-महासमुंद मार्ग पर भीषण हादसा: दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत, एक की हालत नाजुक

रायपुर। रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आरंग थाना क्षेत्र में आरंग नदी के पास तेज रफ्तार टाटा विस्टा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर और लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू सतनामी के रूप में हुई है। हर्ष और राहुल सगे भाई थे। तीनों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे में मिथलेश धीवर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में चार युवक सवार थे और वाहन काफी तेज गति में था। अचानक संतुलन बिगड़ने से कार पहले डिवाइडर से टकराई, फिर रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के दो बेटों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Related Posts

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कोर्ट से झटका, यौन शोषण मामले में FIR दर्ज करने का आदेश

यौन शोषण मामले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को…

CG NEWS: 90 हजार की रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, राशन दुकान आवंटन के नाम पर मांगी थी रिश्वत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी…

1 of 187