Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन के नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-5, प्लेटफॉर्म 3 पर स्थित वॉशेबल एप्रन को डिस्मेंटलिंग कर बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने के लिए ब्लॉक लिया जाएगा।

इस कारण 14 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द किया जाएगा और कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित होगा। इसमें कोरबा से बिलासपुर होकर अमृतसर तक जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और रायगढ़ से बिलासपुर, रायपुर होकर निजामुद्दीन जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस शामिल हैं, जो करीब 20 दिन तक ठहर जाएंगी।

रद्द की गई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें:

  • 18030 – शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (4 अप्रैल से 24 अप्रैल)
  • 18029 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस (6 अप्रैल से 26 अप्रैल)
  • 18237 – कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (5 अप्रैल से 25 अप्रैल)
  • 18238 – अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (7 अप्रैल से 27 अप्रैल)
  • 12410 – हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों में)
  • 12409 – रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों में)
  • 12101 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस (अलग-अलग तारीखों में)
  • 12102 – शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (अलग-अलग तारीखों में)
  • 12807 – विशाखापत्तनम-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों में)
  • 12808 – हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों में)

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और वैकल्पिक ट्रेनों और मार्गों की जानकारी लें।


Related Posts

1 of 228