Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: जमीन के लालच में अपनों ने पार की हैवानियत की हदें, बेटे को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

जशपुर | रिश्तों के कत्ल और लालच की एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को जमीन के पैसों में हिस्सा मांगना भारी पड़ गया। उसके अपने ही माता-पिता और सगे छोटे भाई ने मिलकर उस पर पेट्रोल छिड़का और माचिस मार दी।

दो साल से चल रहा था विवाद

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि विवाद की जड़ दो साल पहले बेची गई जमीन है। पीड़ित युवक कौशल यादव लंबे समय से जमीन की बिक्री से मिले रुपयों में अपना हक मांग रहा था। इसी मांग को लेकर घर में अक्सर तनाव और झगड़ा होता रहता था।

साजिश के तहत किया हमला

कौशल यादव की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना के दिन विवाद इतना बढ़ा कि पिता शंकर यादव, माता चंद्रमुनी भगत और छोटे भाई अंकुश यादव ने मिलकर पहले कौशल के साथ मारपीट की। जब कौशल संभल पाता, तब तक आरोपियों ने उस पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी।

अस्पताल में जीवन और मौत की जंग

आग की लपटों में घिरा कौशल चीखते हुए बाहर निकला, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की हालत अत्यंत गंभीर देखते हुए उसे अम्बिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल रेफर किया गया है, जहां वह मौत से जूझ रहा है।


पुलिस की कार्रवाई: पूरा परिवार सलाखों के पीछे

मामले की गंभीरता को देखते हुए जशपुर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है। ASP राकेश कुमार पाटनवार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. न्यायालय के आदेश पर तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Related Posts

1 of 181