Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: नर्मदा ड्रिंक्स पर आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई, वित्तीय दस्तावेजों की जांच जारी

बिलासपुर। शहर के इंडस्ट्रियल क्षेत्र में तड़के सुबह 5 बजे आयकर विभाग की टीम ने सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड पर छापामार कार्रवाई की। 6 सदस्यीय आईटी टीम कंपनी में दस्तावेजों की जांच कर रही है।

वित्तीय लेन-देन की जांच

सूत्रों के अनुसार, कंपनी के मालिक से जुड़े वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है। आयकर टीम कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से सवाल-जवाब कर रही है। टीम को आशंका है कि कंपनी ने वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी की है। छापे के दौरान कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड, बिलिंग से जुड़े दस्तावेज और अन्य कारोबार से संबंधित कागजात का सत्यापन किया जा रहा है।

अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं है। रायपुर स्थित डिपो, उदयपुर, जबलपुर और नागपुर में भी कंपनी से जुड़े प्रतिष्ठानों पर जांच जारी है।

आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस कार्रवाई को वित्तीय सत्यापन अभियान की कड़ी माना जा रहा है। आईटी विभाग की इस कार्रवाई से उद्योग जगत और व्यापारियों में गंभीर ध्यान और सतर्कता बढ़ गई है।

Related Posts

1 of 181