टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब नॉकआउट स्टेज में पहुंच चुका है। भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। वहीं, टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से 5 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
रिजर्व डे और नियम
यदि किसी वजह से मैच डे पर मैच पूरा नहीं होता है, तो ICC द्वारा रिजर्व डे रखा गया है। रिजर्व डे पर भी नतीजा नहीं निकला, तो सुपर-8 राउंड के आधार पर टीम फाइनल में जाएगी। ग्रुप 2 में इंग्लैंड टॉप पर रही थी और भारत ग्रुप 1 में दूसरे नंबर पर क्वालिफाई किया था। ऐसे में भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल रद्द होने पर इंग्लैंड सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।
पहले सेमीफाइनल में फायदा
पहले सेमीफाइनल में यदि मैच रद्द होता है, तो सुपर-8 राउंड के आधार पर साउथ अफ्रीका फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर था, इसलिए उसे नुकसान होगा।
इस प्रकार रिजर्व डे के बावजूद मैच रद्द होने की स्थिति में सुपर-8 राउंड की रैंकिंग निर्णायक होगी।









