Trendingदेशबड़ी खबर

संकट की घड़ी में भारत साथ: पीएम मोदी ने खाड़ी नेताओं से साधा संपर्क

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. यूएई के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद अब उन्होंने बहरीन और सऊदी अरब के शीर्ष नेताओं से भी फोन पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने हालिया हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत अपने मित्र देशों के साथ खड़ा है.

बहरीन के राजा से बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन के राजा किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर चर्चा की. उन्होंने बहरीन पर हुए हमलों को लेकर चिंता जताई और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया. बातचीत के दौरान वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा. बहरीन में बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं और भारत सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार संपर्क में है.

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से भी की चर्चा

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से भी फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को लेकर गंभीर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इस इलाके में शांति और स्थिरता बेहद जरूरी है.

इन सभी बातचीत का मुख्य उद्देश्य खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा. सरकार की कोशिश है कि तनावपूर्ण हालात के बीच वहां मौजूद हर भारतीय सुरक्षित रहे. कुल मिलाकर, भारत ने एक बार फिर साफ किया है कि वह शांति का समर्थक है और अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Related Posts

छत्तीसगढ़ की 300 साल पुरानी ‘डंगाही होली’, कुंवारी कन्याएं बरसाती हैं लाठियां, देवी-देवताओं से होती है शुरुआत

जांजगीर-चांपा/पंतोरा। ब्रज की मशहूर लट्ठमार होली की तरह छत्तीसगढ़ के पंतोरा गांव…

1 of 193