Trendingदुनियाबड़ी खबर

ईरान में विद्रोह: 31 प्रांतों में फैली हिंसा, 200 से अधिक मौतों का दावा, इंटरनेट ठप

तेहरान/दुबई। ईरान में इस्लामी शासन के खिलाफ जारी जनाक्रोश ने अब एक भीषण और भयावह रूप ले लिया है। आर्थिक संकट से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन अब पूरे देश के सभी 31 प्रांतों में फैल चुका है। प्रदर्शनकारी अब सीधे तौर पर इस्लामी सत्ता को उखाड़ फेंकने और ‘आजादी’ की मांग कर रहे हैं। इस बीच, सुरक्षाबलों की बर्बर कार्रवाई और भारी गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं।

अस्पतालों में लाशों का अंबार: डॉक्टर का सनसनीखेज दावा

‘टाइम’ मैगजीन को अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर तेहरान के एक डॉक्टर ने बताया कि राजधानी के केवल छह अस्पतालों में ही 217 प्रदर्शनकारियों की मौत दर्ज की जा चुकी है। मृतकों में अधिकांश युवा शामिल हैं। उत्तरी तेहरान में एक पुलिस स्टेशन के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 30 लोगों को गोली लगने की खबर है। दावा किया जा रहा है कि शुक्रवार को अस्पतालों से बड़ी संख्या में शवों को गुप्त रूप से हटाया गया।

हिंसा और आगजनी: अल-रसूल मस्जिद को बनाया निशाना

हालाँकि अधिकांश रैलियाँ शांतिपूर्ण शुरू हुई थीं, लेकिन दमन के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने अब सरकारी इमारतों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। तेहरान की प्रसिद्ध अल-रसूल मस्जिद में आग लगा दी गई है। प्रदर्शनकारी सड़कों पर ‘तानाशाह मुर्दाबाद’ के नारे लगा रहे हैं। सरकार ने सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में इंटरनेट और फोन सेवाएं लगभग पूरी तरह ठप कर दी हैं।

ईरानी नेतृत्व का कड़ा रुख: “उपद्रवियों के सामने नहीं झुकेंगे”

विद्रोह के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई ने सख्त तेवर अपनाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्लामिक रिपब्लिक किसी भी उपद्रवी के सामने समर्पण नहीं करेगा। तेहरान के सरकारी वकील ने प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा देने की धमकी दी है। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने अभिभावकों को चेतावनी दी है कि वे अपने बच्चों को सड़कों से दूर रखें, अन्यथा गोली लगने पर शिकायत न करें।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरानी प्रशासन को आगाह किया है कि यदि प्रदर्शनकारियों की हत्याएं बंद नहीं हुईं, तो इसके परिणाम बेहद गंभीर होंगे। इस विद्रोह की मुख्य जड़ ईरानी रियाल का गिरता मूल्य, रिकॉर्ड तोड़ महंगाई, पानी की किल्लत और लगातार बिजली कटौती है।


Related Posts

CG NEWS: नाले में फंसे युवक का रेस्क्यू, स्लैब के नीचे घंटों करता रहा मदद की गुहार, जेसीबी से स्लैब तोड़कर बचाई जान

बिलासपुर। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नाले में फंसे एक युवक को नगर निगम…

CG NEWS- स्कूली शिक्षिकाओं की वायरल रील के पीछे निकली अंदरूनी कलह, प्राचार्य की बहाली निरस्त, शिक्षिकाओं को नोटिस

स्कूल परिसर में शिक्षिकाओं की रील वायरल होने के मामले की अब इनसाइड स्टोरी सामने…

1 of 164