Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में ज्वेलरी दुकान से चोरी का खुलासा, 4 घंटे में महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के Tikrapara इलाके में ज्वेलरी दुकान से चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवर खरीदने के बहाने दुकान में प्रवेश किया और शातिर तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी प्रेमिका की भाभी के साथ मिलकर इस चोरी की योजना बनाई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के सभी जेवर बरामद कर लिए हैं।

इस मामले में बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 5 लाख 33 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

मामले का खुलासा करते हुए रायपुर पश्चिम के एडीसीपी Rahul Dev Sharma ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं वे अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल तो नहीं हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

1 of 219