Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- तंत्र-मंत्र से रुपये 100 गुना करने का झांसा, कारोबारी से साढ़े तीन लाख की ठगी, असली नोट लेकर नकली चिल्ड्रन नोट थमाए

रायपुर। राजधानी रायपुर में तंत्र-मंत्र के जरिए रुपये 100 गुना करने का झांसा देकर कारोबारी से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गुढियारी थाना क्षेत्र में दो शातिर ठगों ने पूजा-पाठ के नाम पर असली नोट लेकर कारोबारी को नकली चिल्ड्रन नोटों से भरा थैला थमा दिया और फरार हो गए।

पीड़ित कारोबारी रुस्तम कुर्रे (45), निवासी साहूपारा, गुढियारी ने गुढियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी राहुल भारती और उसके साथी, तथाकथित तांत्रिक मयंक दास के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक साल पुरानी पहचान बनी ठगी की वजह
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी मुलाकात सुपेला, भिलाई में राहुल भारती से हुई थी। काम की तलाश के बहाने राहुल ने उसका मोबाइल नंबर लिया और लगातार संपर्क में रहने लगा। कुछ समय बाद राहुल ने बताया कि उसके संपर्क में मयंक दास नाम का तांत्रिक है, जो तंत्र-मंत्र से रुपये को 100 गुना कर सकता है। लगातार बातचीत और भरोसा जीतने के बाद कारोबारी झांसे में आ गया और उसने 3 लाख 50 हजार रुपये लगाने की सहमति दे दी।

ऑफिस में चला तंत्र-मंत्र का नाटक
6 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे राहुल भारती अपने साथी मयंक दास के साथ कारोबारी के कार्यालय मंगल बाजार, गुढियारी पहुंचा। दोनों ने पूजा-पाठ का सामान मंगवाया और तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया शुरू की। पूजा के दौरान तांत्रिक ने रुपये मांगे, जिस पर कारोबारी ने 500-500 रुपये के नोटों के कुल साढ़े तीन लाख रुपये सौंप दिए। इसके बाद दोनों ने कारोबारी को बाहर बैठने को कहा और रात करीब 10:30 बजे तक पूजा-पाठ का नाटक करते रहे।

श्मशान की मिट्टी का बहाना, बाइक से फरार
पूजा पूरी होने के बाद आरोपियों ने श्मशान से मिट्टी लाने का बहाना बनाया और कहा कि रुपये थैले में रखे हैं। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर कारोबारी को शक हुआ। जब उसने थैला खोलकर देखा तो उसमें असली नोटों की जगह नकली चिल्ड्रन नोटों के बंडल मिले। राहुल भारती के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन बंद मिला।

पुलिस तलाश में जुटी
घटना के बाद पीड़ित ने गुढियारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर, पुराने ठिकानों और संभावित लोकेशन के आधार पर तलाश कर रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि तंत्र-मंत्र या पैसा दोगुना-तिगुना करने जैसे झूठे दावों से सावधान रहें और किसी भी तरह के झांसे में न आएं।


Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252