ईरान के सबसे महत्वपूर्ण नतांज परमाणु केंद्र पर एक बार फिर बड़ा हमला हुआ है. ईरानी मीडिया के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल ने मिलकर यहां जबरदस्त बमबारी की है. राहत की बात यह है कि इस हमले के बाद किसी भी तरह के रेडियोधर्मी पदार्थ (रेडिएशन) के रिसाव की खबर नहीं है, यानी परमाणु कचरा फैलने जैसा कोई खतरा नहीं है.
धमाके के बाद आसपास रहने वाले लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं. ईरान सरकार ने इस हमले को अमेरिका और इजरायल की उस पुरानी चाल का हिस्सा बताया है, जिसके जरिए वे ईरान पर सैन्य दबाव बनाना चाहते हैं. रिकॉर्ड बताते हैं कि साल 2025 से अब तक इस सेंटर पर कई बार हमले हो चुके हैं, जिससे संपत्ति का नुकसान तो हुआ है, लेकिन पर्यावरण को अब तक कोई खतरा नहीं पहुंचा है.









