Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर के निजी होटल में भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर, VIDEO

रायपुर: राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार होटल के ग्राउंड फ्लोर में बने स्टोर रूम में आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आग की लपटें पहली मंजिल तक भी दिखाई देने लगीं, जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हो गई और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद आसपास के इलाके में भी हड़कंप की स्थिति बन गई है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में परीक्षा सुधार की तैयारी, नकल पर 1 करोड़ रुपये और 5 साल जेल का प्रावधान वाला विधेयक आएगा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार बड़ा…

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में…

1 of 215