Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- मोबाइल लेकर लोन का खेल: दुकानदारों से 4 लाख की ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। दूसरों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर फाइनेंस ऐप्स के जरिए लोन लेकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुदित पांडे उर्फ क्रिस पवार के रूप में हुई है, जिसे मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया गया। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी एमजी रोड इलाके के छोटे दुकानदारों से पहले दोस्ती करता था। भरोसा जीतने के बाद वह किसी बहाने उनका मोबाइल फोन कुछ देर के लिए मांगता और उसी दौरान मोबाइल में मौजूद डिजिटल फाइनेंस ऐप्स के माध्यम से लोन के लिए आवेदन कर देता था। लोन की राशि आरोपी अपने एक पार्टनर के बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लेता था।

4 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 4 से 5 कारोबारियों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर 4 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। शुरुआत में वह कुछ किस्तें समय पर जमा करता था, जिससे पीड़ितों को कोई शक न हो। लेकिन बाद में जब किस्तें बाउंस होने लगीं और दुकानदारों के पास रिकवरी कॉल आने लगे, तब ठगी का खुलासा हुआ।

डिजिटल लोन ऐप्स की जानकारी का किया गलत इस्तेमाल

पुलिस ने बताया कि आरोपी दसवीं तक पढ़ा-लिखा है और उसे डिजिटल लोन ऐप्स की अच्छी जानकारी थी, जिसका उसने गलत फायदा उठाया। पीड़ितों की शिकायत पर मौदहापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इस ठगी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका क्या है।


Related Posts

CG NEWS: नाले में फंसे युवक का रेस्क्यू, स्लैब के नीचे घंटों करता रहा मदद की गुहार, जेसीबी से स्लैब तोड़कर बचाई जान

बिलासपुर। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नाले में फंसे एक युवक को नगर निगम…

CG NEWS- स्कूली शिक्षिकाओं की वायरल रील के पीछे निकली अंदरूनी कलह, प्राचार्य की बहाली निरस्त, शिक्षिकाओं को नोटिस

स्कूल परिसर में शिक्षिकाओं की रील वायरल होने के मामले की अब इनसाइड स्टोरी सामने…

1 of 170