Trendingदेशबड़ी खबर

हैवान बॉयफ्रेंड! फ्रिज में धड़-सूटकेस में पैर; प्रेमिका की जलाई खोपड़ी

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक नौसेना कर्मी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. फिर शव के टुकड़े-टुकड़े किए और फ्रिज में रख दिए. उन्हें एक-एक कर बाहर ले जाकर जलाने लगा. यह घटना गाजुवाका के एलवी नगर इलाके में हुई.

आरोपी रविंद्र भारतीय नौसेना में एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है. उसका अफेयर कैलासपुरम की रहने वाली एक शादीशुदा महिला मोनिका से था. बताया जा रहा है कि रविंद्र की पत्नी डिलीवरी के लिए अपने मायके गई हुई थी. इसी दौरान उसने अपनी प्रेमिका मोनिका को घर बुलाया. शुरुआत में दोनों के बीच सब कुछ सामान्य था, लेकिन रविवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.

शव को टुकड़ों में काटा
पुलिस के अनुसार, विवाद पैसों को लेकर हुआ, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया. गुस्से में आकर रविंद्र ने घर में मौजूद चाकू से मोनिका पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने अपराध छिपाने के इरादे से शव को टुकड़ों में काट दिया. सिर, दोनों हाथ, धड़, कमर और पैर…उसने धड़ को फ्रिज में रख दिया, जबकि कमर और दोनों पैरों को एक सूटकेस में रखा. उसने सिर सहित कुछ अंगों को बाहर ले जाकर जला दिया था.

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इस हत्या की साजिश पहले से रची थी. उसने ऑनलाइन चाकू और सफाई से जुड़े सामान मंगाए थे, ताकि हत्या के बाद सबूत मिटा सके. पुलिस ने बताया कि शव के टुकड़ों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर जलाने की भी कोशिश की गई.

आरोपी रविंद्र खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंचा
घटना के बाद रविंद्र खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसमें उसने बताया कि मोनिका उस पर शादी का दबाव बना रही थी और पैसों के लिए भी परेशान कर रही थी, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों के बीच साल 2020 से संबंध थे. हालांकि, आरोपी का दावा है कि उसने 2023 में ही मोनिका से रिश्ता खत्म कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद वह उस पर दबाव बना रही थी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 240