नई दिल्ली। गुजरात ATS ने देश में होने वाली एक बड़ी आतंकवादी घटना को नाकाम कर दिया है। ATS की टीम ने ISIS से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों देश में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराफ़ में थे। ये तीनो गुजरात में हथियारों को एक्सचेंज करने आये थे। बताया जा रहा है कि ये आतंकवादी पिछले एक साल से ATS की रडार में थे। इनमें से दो आतंकी वेस्टर्न यूपी के रहने वाले हैं और एक हैदराबाद का रहने वाला है। सभी आतंकियों की उम्र करीब 30 से 35 साल है।
आज ATS ने अडालज टोल प्लाजा के पास तीनों आतंकी डॉ. अहमद मोहिउद्दीन सैयद पुत्र, मोहम्मद सुहेल, आज़ाद को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो ग्लॉक पिस्तौल, एक बेरेटा पिस्तौल, 30 ज़िंदा कारतूस और 4 लीटर अरंडी का तेल बरामद किया गया। तीनों को हथियार सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। वे देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकवादी हमले करने की योजना बना रहे थे।










