Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

धमतरी। जिले के नगरी विकासखंड में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम सांकरा से छड़, जाली और अन्य निर्माण सामग्री लेकर जिड़ार गांव (मैनपुर) जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में ट्रैक्टर पर सवार गुलाल मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परमेश्वर मरकाम, परेश नागेश और ट्रैक्टर चालक भावेश ओटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। संकरी सड़क और अधिक गति के कारण ट्रैक्टर नियंत्रण से बाहर होकर पलट गया। हादसे के वक्त ट्रैक्टर के दोनों ओर बड़े पहियों के ऊपर लोग बैठे हुए थे, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसएसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि तेज रफ्तार और सड़क की संकरी स्थिति हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Posts

CG NEWS: नाले में फंसे युवक का रेस्क्यू, स्लैब के नीचे घंटों करता रहा मदद की गुहार, जेसीबी से स्लैब तोड़कर बचाई जान

बिलासपुर। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नाले में फंसे एक युवक को नगर निगम…

CG NEWS- स्कूली शिक्षिकाओं की वायरल रील के पीछे निकली अंदरूनी कलह, प्राचार्य की बहाली निरस्त, शिक्षिकाओं को नोटिस

स्कूल परिसर में शिक्षिकाओं की रील वायरल होने के मामले की अब इनसाइड स्टोरी सामने…

1 of 170