Trendingखेलछत्तीसगढबड़ी खबर

Raipur Ind vs Sa match: भारत–SA मैच के लिए आज से मिलेगी ऑफलाइन टिकट, कीमत होगी मात्र इतनी

रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले भारत–साउथ अफ्रीका अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। स्टेडियम परिसर में साफ-सफाई, रंगरोगन और टूटी कुर्सियों को बदलने का काम लगभग पूरा हो चुका है और व्यवस्थाएँ अंतिम चरण में हैं।

स्टेडियम में सबसे बड़ी चुनौती पार्किंग व्यवस्था को लेकर रहती है। हर मैच में जाम की स्थिति बनने के कारण इस बार प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए नए उपायों पर काम शुरू कर दिया है। 22 नवंबर से शुरू हुई ऑनलाइन टिकट बिक्री ने रिकॉर्ड बनाया। महज आधे घंटे में ही सभी टिकटें बिक गईं, जिसके बाद हजारों क्रिकेट फैंस निराश रह गए। अब आज से ऑफलाइन टिकट बिक्री भी शुरू कर दी गई है, लेकिन यह सिर्फ स्टूडेंट्स कैटेगरी और कुछ सीमित सीटों के लिए उपलब्ध होगी।

ऑफलाइन टिकटों की बिक्री इंडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे से की जाएगी। बढ़ती भीड़ को मैनेज करने के लिए स्टेडियम में अतिरिक्त काउंटर लगाए गए हैं। खास बात यह है कि स्टूडेंट्स अपना छात्र पहचान पत्र दिखाकर टिकट खरीद सकेंगे।

स्टूडेंट टिकट कीमत: 800 रुपये
एक छात्र अधिकतम 4 टिकट खरीद सकेगा
वैध पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा

टिकटों की भारी डिमांड के चलते कालाबाजारी करने वाले दलाल भी सक्रिय हो गए हैं, जिससे पुलिस और स्टेडियम प्रबंधन भी सतर्क हो गया है। क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच के प्रति उत्साह चरम पर है क्योंकि दावे किए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने करियर के अंतिम चरण में हैं, और रायपुर उनके लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में से एक हो सकता है।

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 174