हैदराबाद। दुनिया की पॉपुलर एआई कंपनी OpenAI अपने चैटबॉट ChatGPT में एक नए फीचर ‘Naughty Chats’ पर काम कर रही है। यह फीचर खास तौर पर 18 साल से ऊपर के यूज़र्स के लिए होगा और उन्हें ज्यादा खुले और एडल्ट टोन वाले बातचीत करने की अनुमति देगा।
क्या है फीचर का काम
रिपोर्ट के अनुसार, ऐप के वर्ज़न 1.2026.055 में ऐसा कोड मिला है, जिससे लगता है कि यूज़र एक नया टॉगल ऑन या ऑफ कर सकेंगे। टॉगल ऑन होने पर ChatGPT थोड़ी “स्पाइसी” या एडल्ट लैंग्वेज का इस्तेमाल कर सकेगा, लेकिन केवल तभी जब यूज़र खुद ऐसा जवाब मांगे।
उम्र की पुष्टि होगी जरूरी
इस फीचर में सबसे सख्त नियम उम्र की पुष्टि को लेकर होंगे। 18 साल से कम उम्र के यूज़र्स को यह सुविधा नहीं मिलेगी। अगर सिस्टम यूज़र की उम्र सही से पहचान नहीं पाता, तो उसे नाबालिग माना जाएगा और अतिरिक्त स्टेप्स के जरिए अपनी उम्र सत्यापित करनी होगी। इसके लिए थर्ड-पार्टी सर्विस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
लॉन्च पर अभी कुछ नहीं तय
OpenAI ने कहा है कि यह फीचर डिफ़ॉल्ट रूप से ऑन नहीं होगा और फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पहले भी कई फीचर्स टेस्टिंग में जोड़े गए थे, जो पब्लिक रिलीज़ का हिस्सा नहीं बने। ऐसे में ‘Naughty Chats’ को अभी सिर्फ संभावना के तौर पर ही देखा जा रहा है।
ChatGPT में इस फीचर के आने से एडल्ट यूज़र्स को अधिक खुली बातचीत का अनुभव मिल सकता है, लेकिन सुरक्षा और उम्र जांच के नियम कड़े बनाए गए हैं।








