Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बलरामपुर और दुर्ग में अफीम की खेती, भूपेश बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना

रायपुर: प्रदेश में फिर से अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। बलरामपुर जिले में पुलिस ने नए खेतों का खुलासा किया, जबकि दुर्ग जिले में भी बीजेपी नेताओं से जुड़े लोगों द्वारा अफीम की खेती की जानकारी मिली है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के लोग पहले कभी अफीम का ऐसा टोड़ा नहीं देखे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने दोगुनी आय नहीं, बल्कि सौ गुना आय कमाने की रणनीति निकाली है।

भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में रहते हुए अफीम की खेती को नया स्टार्टअप बता रही है। उनका कहना है कि लोग अफीम की खेती से रोजगार पा सकते हैं, और उन्होंने इसे ‘मेक इन छत्तीसगढ़’ का हिस्सा बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि अन्य फसलों के मुकाबले अफीम को सरकारी तौर पर फसल की श्रेणी में शामिल कर दिया गया है, जिससे इसे वैध छवि देने की कोशिश की जा रही है।

भूपेश बघेल के मुताबिक, न केवल बलरामपुर और दुर्ग, बल्कि नगरी और सिहावा क्षेत्रों में भी अफीम की खेती हो रही है, जो प्रदेश की कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है।


Related Posts

1 of 215