Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रेल यात्रियों को बड़ा झटका: अप्रैल में दुर्ग-रायपुर से गुजरने वाली 10 से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। गर्मी की छुट्टियों और शादी-ब्याह के सीजन के बीच रेल यात्रियों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म ट्रैक के नवीनीकरण (वॉशेबल एप्रन को बैलेस्टेड ट्रैक में बदलने) का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस निर्माण कार्य के लिए रेलवे ने 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक मेगा ब्लॉक लिया है, जिसके कारण दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी।

यात्रियों पर दोहरी मार

अप्रैल की भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों के रद्द होने से न केवल छत्तीसगढ़ के भीतर (नागपुर-बिलासपुर रूट), बल्कि दिल्ली, मुंबई, अमृतसर और कोलकाता जाने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची:

ट्रेन नंबरट्रेन का नामरद्द रहने की अवधि
18030शालीमार–लोकमान्य तिलक (LTT) एक्सप्रेस4 अप्रैल से 24 अप्रैल
18029लोकमान्य तिलक (LTT)–शालीमार एक्सप्रेस6 अप्रैल से 26 अप्रैल
18237कोरबा–अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस5 अप्रैल से 25 अप्रैल
18238अमृतसर–बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस7 अप्रैल से 27 अप्रैल
12410निजामुद्दीन–रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस2 से 22 अप्रैल (निर्धारित तिथियां)
12409रायगढ़–निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस4 से 24 अप्रैल (निर्धारित तिथियां)
12807विशाखापट्टनम–निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस5 से 23 अप्रैल (निर्धारित तिथियां)
12808निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेसनिर्धारित तिथियों में रद्द

इसके अलावा लोकमान्य तिलक-शालीमार ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और कई लोकल डेमू पैसेंजर ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।

क्यों लिया गया है ब्लॉक?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, गोंदिया स्टेशन के ट्रैक को अधिक टिकाऊ और सुगम बनाने के लिए पुराने वॉशेबल एप्रन को हटाकर वहां नया बैलेस्टेड ट्रैक बिछाया जाना अनिवार्य है। इस तकनीकी कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन संभव नहीं होगा।


Related Posts

CG NEWS: दहेज के लिए प्रताड़ना की हदें पार: महिला को पिलाया जहर! पुलिस का ढुलमुल रवैया बना परेशानी का सबब

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भठगांव निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर…

1 of 183