Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

जांजगीर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार बस और कार की टक्कर में 25 से अधिक घायल, तीन पत्रकार की हालत गंभीर

जांजगीर जिले के मुलमूला थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई और कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कार में सवार तीन पत्रकारों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना मुलमूला थाना क्षेत्र में घटित हुई। बताया जा रहा है कि यात्रियों को लेकर बस शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही थी। इसी दौरान व्यासनगर के पास एक तेज रफ्तार बस की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे के बाद जहां बस सड़क के दूसरी तरफ पलट गयी। वहीं कार के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।

दुर्घटनाग्रस्त कार और बस में सवार लोगों को बाहर निकालकर पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को रेफर भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हुए है। वहीं काम में सवार तीन पत्रकारों को भी गंभीर चोट आई है। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245