रायपुर। राजधानी के गुढियारी स्थित दहीहांडी मैदान में आज जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य के सानिध्य में 250 से अधिक परिवारों ने घर वापसी की। कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और सच्चिदानंद उपासने भी मौजूद रहे। घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने घर वापसी कर रहे लोगों के पैर धोकर उनकी घर वापसी कराई
अपने सनातन धर्म में घर वापसी कर रहे लोगों ने कहा कि उन्हें बरगलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया। ईसाई मशीनरियों ने बिमारी ठीक हो जाएगी कहकर धर्म परिवर्तन कराया गया, लेकिन बाद में उनका उस धर्म से मोहभंग हो गया, इसलिए वापस उन्होंने अपने धर्म में वापसी की।
वहीं स्वामी नरेंद्राचार्य ने CG UNFILTERED से बातचीत में बताया कि ईसाई मिशनरियों का लक्ष्य है, पूरे देश से हिन्दुओं को गायब करना, धर्मांतरण का प्रयास गलत है, इसे रोकने के लिए सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए। ईसाई मिशनरी लोगो की अज्ञानता और आर्थिक परिस्थिति का फायदा उठाते है। साथ ही घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि ऐतिहासिक दिन है।घर वापसी अखंड भारत एक मात्र मार्ग है, मेरे पिता जी दिलीप सिंह जूदेव ने घर वापसी अभियान चलाया। इस प्रथा को आगे बढ़ाने का सौभाग्य मुझे मिला है।










