Trendingछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंचे लोग, दुर्ग से आए युवक ने दी सुसाइड की धमकी

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज से सीएम निवास में जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। सीएम साय लोगों से मिलकर उनकी समस्या सुनी और उनके जल्द से जल्द निराकरण के निर्देश दिए है।

आज जनदर्शन के पहले दिन, प्रदेश के कई जिलों से आए लोग बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर जनदर्शन में पहुंचे। सीजी अनफिल्टर्ड संवाददाता हेमंत शर्मा ने उनसे बात की। जिसपर उन्होंने बताया कि, कुछ की निजी समस्याएं थी तो कोई आवास और सड़क निर्माण की मांग को लेकर पहुंचे थे। सीएम विष्णुदेव साय ने सबकी समस्याएं सुनी और जिसका तुरंत निराकरण हो सकता था उसका निराकरण किया।

वहीं दुर्ग से एक युवक अपनी मां के साथ आवास को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने आया था। उसने कहा कि उसका आवास स्वीकृत हो चुका है, लेकिन नगर निगम के द्वारा उससे पैसे मांगा जा रहा है। अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो आत्महत्या करने के लिए भी मजबूर हो जाएगा।

आज के जनदर्शन में अनुकम्पा नियुक्ति संघ की महिलाएं भी मुख्यमंत्री निवास पहुंची। उन्होंने सीएम साय से मुलाकात कर नियुक्ति की बात कही, जिसपर साय ने उनसे बात की और आश्वासन दिया की जल्द ही उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। संघ की महिलाओं ने कहा कि लंबे समय से हम अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रहे है। हमने इसे पहले धरना भी दिया था, मुख्यमंत्री से आज जनदर्शन के दौरान मुलाकात हुई है उन्होंने जल्द नियुक्ति होने की बात कही है।

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 174