Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: पुलिस ने नशा तस्करी पर मारा बड़ा वार, 137 किलो गांजा बरामद, 8 गिरफ्तार

महासमुंद। एंटीनारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी पर बड़ा झटका दिया है। पुलिस ने रेहटी खोल चेकपोस्ट पर 137 किलो गांजा जब्त किया और महिला समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 68 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा के अंगुल से गांजा लेकर महाराष्ट्र के अकोला जा रहे थे। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद सिंघोड़ा पुलिस ने चेकपोस्ट पर नाकाबंदी कर संदिग्ध कारों की तलाशी ली। इसी दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 2 कारें, 7 मोबाइल फोन और 11,000 रुपये नगद भी जब्त किए। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जिसकी भूमिका और नेटवर्क की जानकारी पुलिस जुटा रही है।

छत्तीसगढ़ पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। महासमुंद में हुई यह बरामदगी हाल के महीनों में सबसे बड़ी मानी जा रही है, जिससे तस्करों के हौसले पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है।


Related Posts

1 of 192